
बिहार
BIHAR:- पूर्णिया में दादा-पोते की गोली मारकर हत्या
पूर्णिया- 09 जनवरी। जिले के धमदाहा प्रखंड के बड़हरा थाना क्षेत्र के कलमबाग गांव में सो रहे दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में 65 वर्षीय चतुरी मंडल एवं उनके पोते 08 वर्षीय मनीष कुमार शामिल है। पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर रही हैं। बहरा कोठी थाना प्रभारी कुमार आजाद ने बताया कि घटना आपसी दुश्मनी की प्रतीत हो रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



