
BIHAR:- पश्चिम चंपारण में डूबने से 2 बच्चियों की मौत
बेतिया- 29 सितंबर। बेतिया पुलिस जिला के श्रीनगर थाना स्थित कोल्हवा घाट के नदी के डोभ में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है । मृतका बच्चियों की पहचान एक का उतरी पटजिरवा निवासी रश्मि कुमारी व दूसरे की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के कोतराहा निवासी गुलरी कुमारी के रूप मे हुई । गुलरी अपने नाना के घर कोल्हवा आयी थी ।
पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चियां गंडक नदी के डोभ किनारे खेल रही थी, क्योंकि कोल्हवा गांव गंडक नदी से सटे है । बगल मे कुछ डोभ है । जिसमे पानी था । तभी दोनो का एकाएक पैर फिसल गया । पैर फिसलने के बाद दोनो डोभ के पानी मे जा गिरी । दोनो गिरने के बाद डोभ के गहरे पानी में चली गई। जिससे दोनो की मौत पानी मे डूबने से हो गई। इधर परिजनों ने दोनो के शाम तक घर नही आने पर खोजबीन शुरू किया ।
बताया जाता है कि इसके डूबने की खबर परिजनों को उस समय हुई जब एक मछुआरे ने मछली पकडने के लिए डोभ मे जाल लगाया था । जिसके जाल मे दोनो का शव फंसा मिला । मछुआरे कोल्हवा घाट के पुल पर मछली मारने के लिए लगाए गए जाल को खींचने लगे । मगर जाल मे मछली के वजाए दोनो बच्चियों का शव फंसा था । मछुआरों ने बाहर निकाल सूचना दी । जिसके बाद मृत बच्चियों की पहचान उत्तरी पटजीरवा पंचायत के वार्ड नंबर 1 के वीरेंद्र मुखिया के 5 वर्षीय पुत्री रश्मि कुमारी के रुप में हुई है।
जबकि दूसरे की पहचान अपने नाना के घर आई नौतन थाना क्षेत्र के कोतराहा बैरिया गांव के धर्मेंद्र मुखिया के 7 वर्षीय पुत्री गुलरी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची श्रीनगर थाने के पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम बेतिया मे हुआ।



