
बिहार
BIHAR:- पशुपति पारस ने कहा- एनडीए की लिस्ट का इंतजार, हम हरहाल में हाजीपुर से ही लड़ेंगे चुनाव
पटना- 15 मार्च। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष सह हाजीपुर के सासंद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हम एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं से निवेदन कर रहे हैं कि आप लोग अपने विचार पर पुनर्विचार करें। उन्होंने कहा कि हम एनडीए के द्वारा बिहार के सभी सीट का लिस्ट जारी नही हो जाता है, तब तक हम इंतजार करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम हरहाल में हाजीपुर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। मौके पर पार्टी के तीन सांसद के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे।



