
BIHAR:- पति की हत्या के प्रयास मामले में राजद नेत्री निशु सिंह गिरफ्तार
भागलपुर-15 जनवरी। जिले की जोगसर पुलिस ने शनिवार को राजद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि राजद नेत्री के खिलाफ कोर्ट ने हत्या के प्रयास मामले को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उनके पति वाजेश ने निशु सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। पति ने आरोप लगाया था कि उनके खाने वाले दलिया में नीशू ने जहर मिलाकर मारने का प्रयास किया था। 20 फरवरी को वाजेश को बेटी ने दलिया खाने को दिया, लेकिन उसने बताया दिया है कि मां ने उसमें सफेद पाउडर मिला दिया है।
वाजेश ने दलिया खाने से इंकार कर दिया। भेद खुलने पर नीशू ने चुपके से जहर मिली हुई दलिया को काली पालिथिन में डालकर फेंक दिया। वाजेश के मुताबिक पत्नी उससे तलाक चाहती है। संपत्ति के लिए केस भी कर रखा है। उनका आरोप है कि वह दूसरी शादी करना चाहती है। उनके दो बच्चे हैं। वाजेश के मुताबिक दोनों बच्चों का भविष्य खराब ना हो जाए। इसके लिए उसने कई बार पत्नी को समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। इस कारण नीशू उसे रास्ते से हटाना चाहती है। इस विवाद को लेकर वाजेश ने कई बार वरीय अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार भी लगाई थी। नीशू जस्टिस फार विक्टिम फ्रंट की सचिव के साथ कई महिला सक्रिय थी। 2006 में सुल्तानगंज जिला परिषद के चुनाव में उत्तरी क्षेत्र से किस्मत भी आजमा चुकी थी। जोगसर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया है।