
क्राइम
BIHAR:- पटना सिटी में महिला से सतरह लाख रुपये की लूट
पटना- 31 जनवरी। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर माल कचहरी रोड में आज अपराधियों ने एक महिला से पिस्टल के बल पर 17 लाख रुपये लूट लिये। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि महिला जमीन बेचकर मिले पैसे बैंक में जमा कराने जा रही थी। अपराधियों ने महिला के हाथ से झोला जिसमें 17 लाख रुपये रखे थे लूट लिया। अपराधी तीन की संख्या में बताए जाते हैं।
पीड़िता वृद्ध महिला ने बताया कि तीन की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल के बल पर पहले तो उसे डराया धमकाया और फिर उसके हाथ से झोला लूटकर भाग निकले। राजधानी में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक बड़ी घटना ने पुलिस के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी है।



