
बिहार
BIHAR:- पंचायतों में हो रहे ग्राम सभा अगले आदेश तक के लिए स्थगित
पटना-07 जनवरी। बढ़ते कोरोना को देखते हुए राज्य के पंचायतों में सबकी योजना सबका विकास के तहत हो रहे ग्राम सभा को अगले आदेष तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग के उप सचिव नजर हुसैन ने राज्य के सभी जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
7 जनवरी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर सार्वजनिक समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। विदित हो कि ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार किए जाने के लिए ग्राम सभा का आयोजन कराया जाता है,जिसमें काफी संख्या में भीड़ हो जाती है। ग्राम सभा में भाग लेने वालों की संख्या अधिक होने से कोरोना संक्रमण का वेग तीव्र हो सकता है। जिसको ध्यान में रखते हुए ग्राम सभा को अगले आदेष तक के लिए स्थगित किया गया है।



