
BIHAR:- निजी स्कूल संचालकों का समागम,सरकार के रवैये पर जताया रोष
नवादा- 30 जनवरी। निजी कोचिंग एसोसिएशन भारत के बैनर तले रविवार को नवादा में प्राइवेट इंस्टिट्यूट वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षकों का समागम समारोह आयोजित हुआ। यह नवीन नगर नवादा में संपन्न हुआ। इसमें प्रांतीय स्तर के संस्थापक सदस्य कौशलेंद्र कुमार, जॉन डिकोस्टा, समरेंद्र सिंह, नीरज कुमार पटेल, एमके पांडे, मुन्ना जी उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से विगत कई दिनों से लॉकडाउन की स्थिति से गुजरते हुए कोचिंग संस्थानों पर गहन चर्चा की गई। साथ में भविष्य में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए और कैब को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। साथ ही धीरज पैथोलॉजी की ओर से शिक्षकों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में नवादा जिला के कोचिंग संगठन के अध्यक्ष नितेश कपूर, उपाध्यक्ष प्रवक्ता उत्पल भारद्वाज, सचिव के एन सिंह, कोषाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद, वरीय शिक्षक अभय राणा, अजय कुमार, धीरज कुमार, सनी दयाल, दिलीप यादव, पंकज कुमार, रमेश खन्ना, रंजीत कुमार, मनीष कुमार, पीयूष कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, वर्मा जी, श्याम सुंदर, नारायण कुमार, शिवकुमार, मंटू कुमार, विक्की सर, चंदन, आशुतोष, निराला, विक्की गौरव, इत्यादि नवादा के गणमान्य शिक्षक उपस्थित हुए। सर्व सम्मत प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार के कोचिंग बंदी के आदेश पर रोष जताते हुए शीघ्र खोलने के निर्णय लेने का आह्वान किया गया।



