
BIHAR:- निगरानी ने जल संसाधन विभाग के ईई से 5 लाख रुपए के पुराने नोट बरामद किए
पटना- 16 मार्च। आय से अधिक मामले में निगरानी की ओर से जल संसाधन विभाग के ईई हरे कृष्ण प्रसाद की ठिकाने पर की गयी छापेमारी में उनके पास से सवा पांच लाख रुपए के पुराने नोट बरामद किए गए हैं। जिसके बाद निगरानी अब उनके खिलाफ अलग से मामला दर्ज करने की बात कही है। निगरानी विभाग के अनुसार ईई के पास से करोड़ों रुपए की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही 53 लाख रुपए नकद भी जब्त किये गये हैं। निगरानी की टीम को चार जमीन के डीड और कई बैकों के पासबुक भी मिले हैं। जमीन की कीमत करोड़ों रुपए बताये जा रहे है। निगरानी विभाग के अनुसार ईई के पास से लाखों को गहने भी बरामद किए गए हैं।
उल्लेखनीय निगरानी विभाग ने 59 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। जिसमें आज निगरानी की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान निगरानी ने ईई के पास से छिपाकर रखे गये पांच लाख रुपए के पुराने करंसी देखे। विभाग ने ईई पर अलग से अपराधिक मामला भी दर्ज करने की तैयारी कर रही है।


