
BIHAR:- निकाय क्षेत्रीय योजनाओं में मधुबनी की अंदेखी से लोगों में नाराजगी
मधुबनी-04 दिसंबर। नगर निकाय में सीएम नीतीश कुमार योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में जिले के एक भी योजनाएं शामिल नहीं हो पायी। शनिवार को निगम के विवाह भवन में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक समीर कुमार महासेठ,डीएम सह प्रशासक अमित कुमार,डीडीसी विशाल राज,नगर आयुक्त राकेश कुमार, उपायुक्त अरुण कुमार,सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा व अन्य कर्मी उपस्थित थे। समारोह स्थल को भव्य रुप में सजाया एवं संवारा गया। जिसे देख स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता थी। पर जब यह मालूम हुआ कि इसमें जिले के एक भी योजना नहीं शामिल हो पाया है तो काफी निराशा हाथ लगी। मालूम हो कि नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार के द्वारा वीडियोकांफेंसिंग के माध्यम से किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी),स्वयं सहायता समूहकों को बैंक ऋण के माध्यम से वित्तीय पोषण,शहरी फुटपाथ विक्रेताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं से युक्त स्थल (वेंडिंग जोन),सम्राट अशोक भवन व प्रशासनिक भवन और शहरी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित होने वाले सीएससी केंद्र को शामिल किया गया था। परंतू इनमें से किसी कंपोनेंट में जिले की कोई भूमिका नहीं रही। तथा समारोह स्थल पर केवल लोग जुटे और अन्य जिले व अन्य निकायों में हुए कार्यो को देखा। गरीब गुरबा मंच के जिला संयोजक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यह दुर्भाग्य की बात है। यहां पर हमेशा वेंडिंग जोन के लिए संघर्ष किया गया। पर यहां कोई पहल नहीं हुई।

अन्य योजनाओं का हाल इसलिए खराब है कि आम लोगों से योजनाअेां को अलग रखा जाता है। जिसकी योजना उसकी सहभागिता ही नहीं तो उसे विफल हो ही जाना है।



