
BIHAR:- नवादा बाल सुधार गृह में बालक ने की आत्महत्या
नवादा- 15 अप्रैल। नवादा के बाल सुधार गृह में शुक्रवार को 14 वर्षीय बाल कैदी सनी कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे 3 दिन पूर्व ही मोटरसाइकिल चोरी के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था ।इस आत्महत्या को जिला प्रशासन की विफलता का परिणाम बताया जा रहा है। हाल के दिनों में ही यहां के जेल में 2 कैदियों की मौत हो चुकी ।
नवादा के समाजसेवी व मानवाधिकार संरक्षण कार्यकर्ता दिनेश कुमार अकेला ने बिहार के मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव को फैक्स संदेश भेजकर जिला प्रशासन खासकर डीएम के इस नकारापन की जांच कर कार्रवाई की मांग की है ।
सदर एसडीओ उमेश भारती ने बताया कि इसमें कुछ विशेष नही बता सकते पर मेजिस्टेरियाल जांच के आदेश दिए गए हैं ।मानवाधिकार गाइडलाइंस के अनुसार बाल सुधार गृह मौत के शिकार बालक का पोस्टमार्टम पटना में कराया जाएगा। मृतक गया जिले के निवासी रंजीत यादव का पुत्र है ।जिसे 3 दिन पहले ही नवादा जिले के हिसुआ में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पकड़ा गया था ।



