
बिहार
BIHAR:- नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा का त्यागपत्र वायरल
बगहा- 09 जनवरी। पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रश्मि वर्मा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पास त्यागपत्र भेज दिया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार विधायक ने बिहार विधान मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को इस्तीफ़ा सौंप दिया है। उनके पद पर से त्यागपत्र देने के समाचार पर पश्चिमी चम्पारण जिला में चर्चा का बाजार गर्म है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों विधायक से लेवी मांगने की बात भी आई थी, जिसका मामला भी पुलिस में भी दर्ज कराया था।



