बिहार

BIHAR:- दरभंगा में अपराधियों ने कैशियर को गोली मार लूटे 13 लाख, कैशियर की मौत, रोहतास में पेट्रोल पंप से 15 लाख लूटे

पटना- 30 मार्च। बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर के पास रेडिएंट कंपनी के कैशियर से अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर 13 लाख रुपये लूट लिये। गोली लगने से कैशियर जटा शंकर की मौत हो गई।

लहेरियासराय थाने के मुताबिक जटा संकर कंपनी का पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। जटा संकर एक बैग में करीब 13 लाख की राशि लेकर जा रहा था। बाइक सवार दो अपराधी ने गोली मार कर उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गया।मौके पर ही जटा शंकर की मौत हो गई।घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।

एसडीपीओ सदर कृष्ण नंदन कुमार ने कहा की कितना का लूट हुआ है वो कन्फर्म नहीं है। लेकिन जानकारी मिली है, कैश लेकर बैंक जमा करने जा रहा था।आम लोगों ने घटना की जानकारी लहरियासराय थाना को दी साथ ही पुलिस को लेकर गुस्सा जाहिर किया।आए दिन अपराध चरम सीमा पर बढ़ते जा रहा है। प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

दूसरी घटना रोहतास की है, जहां पेट्रोल पंप के स्टाफ से 15 लाख की लूट हुई है।दोपहर वह बैंक में कैश जमा करने जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट की। घटना सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब, करवंदिया में पुरानी जीटी रोड पर हुई।शनिवार से मंगलवार तक बैंक चार दिन से लगातार बंद था। इसलिए चार दिन के बिक्री की रकम को पंजाब नेशनल बैंक की करवंदिया शाखा में जमा करने के लिए स्टाफ जा रहे थे। तभी बैंक के पास बाइक सवार लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button