क्राइम

BIHAR:- दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार

पटना-15 फ़रवरी। दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया । पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अनिल कुमार के शहर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 21 अगस्त को जिले के फकुली ओपी अंतर्गत NH-57 पर पुलिस ने उनकी गाड़ी से 18 लाख रुपए कैश बरामद किए थे। उक्त रुपए उन्होंने सीट के नीचे झोला में रखकर छुपा रखा था।मौके से अधीक्षण अभियंता और चालक सरोज कुमार को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद दरभंगा स्थित उसके आवास पर छापेमारी की गई। वहां अलमीरा में बने सेफ से 49 लाख रुपए कैश और संपत्ति के कागजात मिले थे। उक्त रुपए के संबंध में पूछने पर अनिल कुमार ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया था। फकुली ओपी प्रभारी उदय कुमार सिंह के बयान पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।गाड़ी और आवास से रुपए बरामद होने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया था। फिलहाल वे निलंबन अवधि में चल रहे थे। जिन्हें आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button