
बिहार
BIHAR:- दरभंगा के बाद अब मधुबनी में भी इंटरनेट सेवा बंद
मधुबनी- 29 जुलाई। दरभंगा के साथ-साथ अब मधुबनी जिले में भी इंटरनेट सेवा शनिवार को चार बजे से बंद कर दी गयी है। जिसके बाद से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पुरी तरह बंद हो गये है। अब इंटरनेट सेवा मधुबनी जिले में रविवार को चार बजे शाम तक बहाल होने की संभावना है। मालुम हो कि मुहर्रम पर्व को लेकर दरभंगा जिले में कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद से दरभंगा जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी। बिहार में मुहर्रम पर्व के दौरान कुछ ऐसा भड़काऊ व भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर न डाला जाए, जिससे तनाव का माहौल समाज में हो। जिसे देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है, ताकि समाज में अमन और भाईचारा का माहौल बन रहे।



