
बिहार
BIHAR: तीन आईपीएस अधिकारी का तबादला
पटना- 16 मई। बिहार के प्रशासनिक गलियारे में सोमवार देर शाम तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। बिहार सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार की तरफ से तबादले की जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक धुरत सायली सावलाराम, संजय कुमार सिंह और भोजपुर एसपी विनय तिवारी शामिल हैं।
धुरत सायली सावलाराम 2010 की आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 में समादेष्टा बनाया गया है। 2012 बैच के संजय कुमार सिंह जो वर्तमान में मद्य निषेध, अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक हैं उन्हें भोजपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, इसके साथ इन्हें अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस बल, आरा में समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी का तबादला मद्यनिषेध, अपराध अनुसंधान विभाग पटना किया गया है।



