बिहार

BIHAR:- झंझारपुर में मतदान 07 मई को, सूरक्षा की कड़ी व्यवस्था, ढ़ाई लाख होमगार्ड और 10 हजार फोर्स तैनात

मधुबनी- 06 मई। झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में आज होने वाले चुनाव की तैयारियां कल सोमवार को ही पुरी कर ली गयी। तथा अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर मतदान कर्मी एवं सुरक्षा बल निकल पड़े। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। जिलाधिकारी ने बताया कि झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में कुल- 2037 मतदान केंद्रों पर 20 लाख तीन हजार 40 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 200 माइक्रोप्रेक्षक लगाये गये हैं। मतदान केंद्रों की कड़ी निगरानी के लिए तीन स्तर पर गश्ती की व्यवस्था की गयी है। पहले स्तर पर 227 सेक्टर पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं दूसरे लेवल पर 35 जोनल पदाधिकारी एवं अंतिम लेवल पर सुपर जोनल छह पदाधिकारी तैनात किये गये हैं। चुनाव के लिए हर बूथ पर चार कर्मियों की पोलिंग पार्टी को लगाया गया है। कुल नौ हजार कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इन्होंने बताया कि 95.34 प्रतिशत मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची का वितरण कर दिया गया है। जिसमें झंझारपुर विधानसभा में सबसे अधिक 98 प्रतिशत से अधिक, खजौली में लगभग 95, बाबूबरही लगभग 94,राजनगर में 93, फुलपरास में 98 एवं लौकहा में 96 प्रतिशत मतदाताओं को पर्ची उपलब्ध करा दिया गया है। इन्होंने बताया कि मतदान पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न छह बजे तक होगा। छह बजे तक जो भी मतदाता लाइन में लग जायेंगे वे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। परंतू छह बजे के बाद कोई भी नया मतदाता लाइन में नहीं लग पायेंगे।
हर बूथ पर पुलिस फोर्स तैनात—
मतदान को लेकर पुलिस फोर्स हर बूथ पर तैनात किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशील कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। 66 प्रतिशत बूथों पर इनकी प्रतिनियुक्ति की गयी है। लगभग ढाई लाख होमगार्ड, जिले के अलावे अन्य जिले के लगभग तीन हजार पदाधिकारी एवं जवानों को तैनात किया गया है। इसतरह लगभग 10 हजार फोर्स को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है। बताया कि 10 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गयी है। 146 के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया। 24 अवैध हथियार व लगभग 50 हजार लीटर शराब व ड्रग्स जब्त किया गया है।
प्रलोभन व डराने पर होगी सख्त कार्रवाई—
कांफेंस में बताया गया कि इस चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने व डराने वालों से सख्ती से प्रशासन निपटेगा। डीएम ने बताया कि इसकी सूचना पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इन्होंने सभी मतदाताओं से निर्भिक होकर अपने मताधिकार को प्रयोग करने का आग्रह किया।
वैकल्पिक दस्तावेज पर करेंगे मतदान—
मतदाता सूची में जिनके भी नाम हैं, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए इपिक के अलावे 12 अन्य दस्तावेज को मान्य किया गया है। इसके तहत आधार कार्ड,मनरेगा जॉब कार्ड,बैंक,पोस्ट ऑफीस के फोटोयुक्त पासबुक,ड्राइविंग लाइसेंस,पैन कार्ड,पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज शिामल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button