एजुकेशन

BIHAR- जीएम कॉलेज कुदरा कैमूर में एनओयू का अध्ययन केन्द्र स्थापित

कैमूर-12 जनवरी। कैमूर के कुदरा में स्थित जगदेव मिमोरियल कॉलेज सकरी में बुधवार को नालन्दा खुला यूनिवर्सिटी का स्टडी सेंटर प्रारंभ हो गया। जिसका उद्घाटन एन ओ यू के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने किया। जिसके बाद कॉलेज को 262 कोड आवंटित किया गया। कुलसचिव ने कहा कि सभी विषयों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन नामांकन तत्काल शुरू हो गया है। नामांकन के दौरान ही मुफ्त स्टडी मेटेरियल दिया जाएगा।

इसके पूर्व कुलसचिव ने सेंटर व कॉलेज के स्टडी व लैब कक्ष का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कुलसचिव ने शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों के परिप्रेक्ष्य में नालंदा खुला विश्वविद्यालय की प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद मृत्युपर्यन्त समाज के कमजोर समुदाय को शिक्षित और जागरूक करने की लड़ाई लड़ते रहे। डॉ राय ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के नाम पर स्थापित कॉलेज में एन ओ यू का स्टडी सेंटर स्थापित कर आज एन ओ यू गोरवान्वित हुआ। डॉ राय ने कहा कि ओपन यूनिवर्सिटी की स्थापना का उद्देश्य सभी को शिक्षित बनाकर समाज के असमानता को दूर करना है। गांव को स्वावलंबन बनाकर गांधी व अम्बेडकर के सपनों को पुरा किया जा सकता है। डॉ राय ने कहा कि स्टडी सेंटर खुल जाने से कामकाजी लोगों और महिलाओं को अध्ययन करने में काफी सहूलियत होगी। महाविद्यालय के विकास में भी डिस्टेंस एडुकेशन मददगार होगा। उन्होंने कहा कि रेगुलर मोड में किसी कारणवश पढ़ाई नहीं कर पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एनओयू एक सशक्त प्लेटफार्म साबित होगा। इसमें काफी जॉब ओरिएंटेड कोर्स हैं जो अन्य विश्वविद्यालयों से भिन्न है। नैक मूल्यांकन में भी डिस्टेंस एडुकेशन सेंटर का महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने कहा कि एनओयू डिस्टेंस एडुकेशन का बिहार में सबसे बड़ी संस्था है।

एनओयू डिस्टेंस एडुकेशन का एक मजबूत स्तम्भ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 107 कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। चार दर्जन से अधिक सर्टिफिकेट कोर्स हैं। इसके अलावे कई पीजी डिप्लोमा कोर्स चलाये जा रहे हैं। ये सभी कोर्स जॉब ओरिएंटेड हैं। इसमें स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा जोर दिया गया है। कुलसचिव ने अपने संबोधन में एनओयू के कोर्सेस को विस्तार से बतलाते हुए कहा कि बिहार के सभी बच्चे और बच्चियां विभिन्न कोर्सों में नामांकन लेकर अध्ययन कर सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगे तभी वे हुनरमंद बनेंगे। मौके पर उन्होंने एनओयू में सभी कोर्सों में नामांकन प्रकिया से भी अवगत कराया। कहा कि इंटर,स्नातक की छात्र – छात्राएं अपने पसंद के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स अपनी पढ़ाई के अलावे कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र कुमार ने की। सर्वप्रथम परिसर में स्थित शहीद जगदेव प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण की गई। कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर की गई। प्रारंभ में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। कुलसचिव को सचिव, प्रधानाचार्य और तमाम शिक्षकों द्वारा चादर, बुके ओर माला से सम्मानित किया गया। मौके पर सचिव हरिगोविंद सिंह, प्रो. कन्हैया सिंह,डॉ. नरसिंह पाल, प्रो. परमहंस सिंह,डॉ. उदयनारायण सिंह, प्रो. इमरान अंसारी,डॉ. अजहर अली, प्रो. हरिद्वार सिंह समेत दर्जनों शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button