
BIHAR:- जाति आधारित गणना परिणाम अनुरूप पसमांदा मुस्लिम को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग, बोले JDU नेता डा. महताब आलम, कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के जनक
मधुबनी- 22 फरवरी। जिला जदयू महासचिव अधिवक्ता डाक्टर मो. महताब आलम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर कहा है कि वर्तमान बिहार सरकार में जाति आधारित गणना परिणाम अनुरूप पसमांदा मुस्लिम को मंत्रिमंडल में शामिल कर भारत रत्न स्वः कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के सपना को साकार करेंगे। उन्होने कहा है कि न्याय के साथ बिहार का चहुंमुखी विकास आपके द्वारा किया जा रहा है। श्री आलम ने कहा है कि देश में महिलाओं को सर्वप्रथम हक बिहार में ही मिला है। देश में जाति आधारित गणना सर्व प्रथम बिहार में ही हुआ है। इसका अनुसरण देश कर रहा है। सामाजिक सुधार में शराब बंदी अति सराहनीय है। इन सब कारणों से मुख्यमंत्री आधुनिक बिहार के जनक हैं। मुख्यमंत्री के प्रयास से ही सामाजिक न्याय के मसीहा जननायक स्वः कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है। श्री आलम ने कहा है कि बिहार में मुस्लिम की आबादी प्रदेश की कुल आबादी का 17.70 प्रतिषत है। इसमें से पसमांदा मुस्लिम की आबादी 12.70 प्रतिषत करीब है।