
BIHAR:- जहरीली शराब से 14 की मौत का किंगपिन त्रिलोकी गिरफ्तार
नवादा- 26 जनवरी। नवादा जिले में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत के मामले में स्प्रिट आपूर्तिकर्ता त्रिलोकी प्रसाद को एसपी धूरत साइली के निर्देश पर गठित टीम ने झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाने के झुर्झुरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है।एसपी धूरत शायली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नवादा कांड संख्या 372 /21 के मुख्य गुनाहगार त्रिलोकी प्रसाद को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार की गई ।त्रिलोकी के विरुद्ध झारखंड के बरकट्ठा व बरही थाने में एक दर्जन से भी अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में पाया गया था कि जहरीली शराब के मौत के मामले में त्रिलोकी प्रसाद ने हीं कच्चा स्प्रिट की आपूर्ति नवादा के अवैध शराब कारोबारियों को की थी। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देशन में छापेमारी दल का गठन हुआ।
आखिरकार पुलिस ने उसे बुधवार को झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाने के झुर्झुरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस त्रिलोकी प्रसाद के गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रही है ।पुलिस का मानना है कि जहरीली शराब से मौत की बड़ी वजह का सबसे मुख्य आरोपी त्रिलोकी ही था।



