बिहार

BIHAR:- गया जंक्शन से ढाई करोड़ से अधिक का सोना बरामद

गया- 10 दिसम्बर। बिहार के गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर डीआरआई पटना और आरपीएफ गया ने संयुक्त जांच अभियान के दौरान ढाई करोड़ से अधिक का सोना बरामद किया है। यह बरामदगी गाड़ी संख्या 12379 अप सियालदह-अमृतसर-जालियांवाला बाघ एक्सप्रेस से शुक्रवार रात 10 बजे तथा सियालदह-नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से शनिवार भोर चार बजे की गई। इस दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया लेकिन आरपीएफ उनके नाम का खुलासा नहीं कर रही है।

आरपीए ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस लिहाज से उन तस्करों के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा हे। इन सभी के पास से विदेश निर्मित गोल्ड बार बरामद किए गए हैं, जिसका कुल वजन 4.5 किलोग्राम है। बरामद किए गोल्ड की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 57 लाख 76000 हजार रुपये हैं। पकड़े गए सभी आरोपितों और बरामद किए गोल्ड को अग्रिम कार्रवाई के लिए डीआरआई, पटना की टीम अपने साथ ले गई है।

इस चेकिंग अभियान में आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश, उपनिरीक्षक जावेद एकबाल, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, आरक्षी नरेंद्र कुमार, आरक्षी विकास कुमार की भूमिका अहम रही। इन सभी अफसरों व जवानों ने ट्रेनों के कम समय ठहराव की अवधि के दौरान ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों और गोल्ड को पकड़ लिया।

वर्ष 2022 में गया जंक्शन से बरामद गोल्ड

इस वर्ष चार जनवरी को 6 किलोग्राम सोना और दो आरोपितों की गिरफ्तारी, 16 जनवरी को 1.5 किलोग्राग सोना और एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद 23 फरवरी को 1.5 किलोग्राम सोना और एक आरोपित की गिरफ्तारी, 30 जून को 1.981 किलोग्राम सोना और तीन आरोपितों की गिरफ्तार, 29 सितंबर को 0.378 ग्राम सोना सहित एक आरोपित की गिरफ्तारी, 02 नवंबर को 0.266 ग्राम सोना और दो आरोपितों की गिरफ्तारी, 09 दिसंबर को 4.5 किलोग्राम सोना सहित तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई थी। इस प्रकार कुल 13 आरोपितों सहित 16.125 किलोग्राम सोना, जिसकी अनुमानित मूल्य 8 करोड़ 86 लाख 500 रुपये हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button