
क्राइम
BIHAR:- किशनगंज से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद,एक गिरफ्तार
किशनगंज 23 फरवरी। बिहार में सीमावर्ती किशनगंज जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे-327 ई पर स्थानीय पुलिस को बुधवार बहुत बड़ी कामयाबी मिली।यहां से पुलिस ने बड़ी मात्रा में गंजा बरामद किया।
गलगलिया थाना प्रभारी नीरज कुमार निराला के मुताबिक सब्जी में छुपाकर वाहन संख्या डब्लूबी 69 ए/4074 में पश्चिम बंगाल के कूच-विहार से प्रदेश के बहादुर गंज में गांजा ले जाया जा रहा था। तलासी के क्रम में 15 बड़े पैकेट में कुल 157 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।इसके साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम असराफुल हुसैन,कूच बिहार पश्चिम बंगाल निवासी है। पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।



