
क्राइम
BIHAR:- किशनगंज में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत
किशनगंज- 31 मई। किशनगंज जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में 4 लोगों के मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक पहली घटना ठाकुरगंज रूट पर कोल्था पुल के पास सड़क पर मकई सुखाने के दौरान तीन और पोठिया के पहाड़कट्टा के मरिया में बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह से जिले में अब तक अलग अलग हादसों में 4 लोगों की मौत और 2 लोग जख्मी होने की खबर है।



