बिहार

BIHAR:- कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर और सुशील पासी ने किया प्रेस को सम्बोधित, कहा- मधुबनी में 26 अगस्त को ऐतिहासिक होगी वोटर अधिकार यात्रा

मधुबनी- 23 अगस्त। आगामी 26 अगस्त को मधुबनी जिले से वोटर अधिकार यात्रा गुजरेगी। यह यात्रा मधुबनी जिले में 74 किलो मीटर का रास्ता तय करेगी। वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। उक्त बातें शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह मधुबनी जिला कार्यक्रम प्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा। श्री गुर्जर ने कहा कि यह मिथिलांचल के लिए गर्व की बात है कि इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों शामिल होंगे। वे मतदाता अधिकारों के हनन और सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मधुबनी के भुतहा चोक से शुरू होकर लोहिया चोक,कोपा,अररिया संग्राम,मोहना चोक,राम चोक,कन्हौली, सामिया ढ़लान, लोहना रोड,पेटघाट, सरसोपाही,राजे टोल सकरी होते हुए कोसी ओवरब्रिज के पास समाप्त होगी। उन्होने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक नेता और कार्यकर्ता जुटा हुआ है। वहीं कांग्रेस पार्टी के उत्तरी बिहार प्रभारी सुशील कुमार पासी ने कहा कि यह यात्रा आम जनता को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने का माध्यम बनेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार चुनाव आयोग के साथ के साथ मिलकर एसआईआर के सहारे वोट चोरी कर रही है। परंतु महागठबंधन इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगा। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीबों को मताधिकार से वंचित करना,लोकतंत्र और संविधान पर हमला करना उनकी साजिश रही है, जिसे जनता के सहयोग से नाकाम किया जाएगा। मौके पर पूर्व एसएलसी बिनोद सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध मंडल,डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान,इम्तियाज नुरानी,महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव,रासिद फाकरी,नालिनी रंजन झा,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, कृष्णकांत झा गुडडु,सुल्तान सम्सी,साहिद हुसैन सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button