
BIHAR:- इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर इन जूनियर 2021-22 में मेंटर्स एडुसर्व के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
पटना- 07 अप्रैल। इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर इन जूनियर साईंस (IOQJS) 2021-22 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम में आशा के अनुरूप मेंटर्स एडुसर्व के छात्रों का उत्कृष्ठ प्रर्दशन रहा।
संस्थान के निदेशक श्री आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि पटना सेंटर से मुकुल राज,अंकित रंजन,अंकुर आनंद एवं आरूष बैनर्जी ने प्व्फश्रै द्वितीय चरण परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा घोषित परिणामों में गुणवत्ता है और परिणामों की विश्वसनीयता मेंटर्स एडुसर्व की पहचान है।
श्री जायसवाल ने कहा कि प्व्फश्रै परीक्षा में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन संस्थान के लिए गौरवपूर्ण पल है। संस्थान द्वारा छात्रों को प्व्फश्रै के लिए विशेष तैयारी कराई गई थी। श्री जायसवाल ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के कठिन परिश्रम, उनकी टीम के अनुभवी अध्यापकों द्वारा की गई जी तोड़ परिश्रम, मेंटर्स की उच्च स्तरीय शिक्षण प्रणाली,ओलम्पीयाड की विशेष प्रश्न पुस्तिका एवं टेस्ट सीरीज को दिया।
मेटर्स एडुसर्व में सत्र 2022-23 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी कोर्स के नये बैच 14 एवं 21 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्र 9569668800 पर संपर्क कर सकते हैं।



