एजुकेशन

BIHAR:-इंटर पास छात्राओं को जल्द मिलेंगे 25 हजार रुपये,सरकार ने जारी किये 630 करोड़ रुपये

पटना- 30 दिसंबर। राज्य में 12वीं की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को 25 हजार रुपये मिलेंगे। यह रकम उन छात्राओं के खाते में भेजी जाएगी जो अविवाहित हैं। बहुत जल्द उनके खाते में यह राशि भेजी जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 600 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। साथ ही सामान्य छात्राओं के लिए 30 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नारी सशक्तिकरण पर जोर है और सीएम बनने के बार उन्होंने बालिकाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना और बालिका साइकिल योजना पहले से ही चल रही है। छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की भी शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अविवाहित छात्राओं के खाते में 25 हजार रुपये भेजी जाएगी। राज्य सरकार मान्यता प्राप्त बोर्डों से इंटर पास करने वाली सभी अविवाहित छात्राओं के खाते में 25-25 हजार की राशि भेजेगी। जानकारी के मुताबिक चार लाख से अधिक छात्राओं को इस प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा सरकार ने सामान्य छात्राओं के छात्रवृति मद में भी 30 करोड़ रुपये जारी किये हैं। यह राशि नौवीं और दसवीं में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्राओं के लिए हैं। इसके लिए पात्र वहीं होंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम है। यह छात्रवृत्ति वित्तीय वर्ष 2020-21 की है। कोरोना संक्रमण के कारण इसके भुगतान में विलंब हुआ है।जानकारी के अनुसार इंटर पास अविवाहित छात्राओं के लिए सरकार ने 600 करोड़ रुपये जारी किये हैं। शीघ्र ही छात्राओं के खाते में राशि भेज दी जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button