
BIHAR:- आसिफ अहमद बने युवा राजद के प्रदेश महासचिव तो ओमप्रकाश यादव बने प्रदेश सचिव
पटना- 24 सितंबर। राष्ट्रीय जनता दल युवा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने मधुबनी निवासी आसिफ अहमद को दुसरी बार युवा राजद का प्रदेष महासचिव बनाया गया है, तो वहीं मधुबनी जिले के बेनीपट्टी क्षेत्र के भदुली गांव निवासी ओमप्रकाश यादव को तीसरी बार प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। आसिफ अहमद एवं ओमप्रकाश यादव के मनोनीत होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद,बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ,पूर्व एमएलए सह संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य रामशीष यादव,विधायक भारत भूषण मंडल,जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय,बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गायत्री देवी,अलका झा,राजद नेता विजय यादव, पूर्व उप प्रमुख रामविनय प्रधान,हादी अंसारी,संतोष यादव आदि ने बधाई दी है। ओमप्रकाश यादव ने प्रदेश सचिव मनोनीत पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,पूर्व सीएम राबड़ी देवी,डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उस पर वे सदा खरे उतरेंगे।



