
BIHAR:- अवैध उगाही को लेकर आपस में भिड़ी बगहा नगर थाना की पुलिस
बगहा-25 दिसंबर। बगहा नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को बगहा नगर परिषद के छतरौल चौक पर आपस में अवैध उगाही के बंटवारा करने को लेकर आपस में भीड़ गयी।
पुलिस प्रशासन के दो लोग की आपसी भिड़ंत को देख स्थानीय लोगों की काफी हुजूम उमड़ पड़ी, इस दौरान दोनों पुलिस प्रशासन में जमकर गाली गलौज होने लगी,जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।पुलिस सूत्रों की बात माने तो मामला अवैध उगाही का है। जिसको आपसी बटवारा को लेकर दोनों पुलिसिया आपस में भिड़ गए। आपस में एक दूसरे को तू-तू मैं-मैं करना भी शुरू हो गया,जब ऐसे ही पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएंगे, तो देश और लोगों का भला कैसे हो पायेगा। स्थानीय लोगों की बात मानें, तो अवैध उगाही में वसूल की गई पैसे को लेकर यह दोनों पुलिस आपस में भिड़ गए। पुलिस इन्स्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष बगहा आनंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सुचना मिली है। उन्होंने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों पर अग्रेत्तर कारवाई की जायेगी।



