
BIHAR:- अब मधुबनी के लोग भी करेंगे वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली तक का सफर, सीमावर्ती देष नेपाल के लोगों को भी मिलेगा यात्रा का फायदा
मधुबनी- 08 दिसंबर। सीमावर्ती के लोगों को अगले साल वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात मिलने जा रहा है। उक्त ट्रेन को जयनगर नई दिल्ली के बीच चलाने की योजना बनाई जा रही है। मात्र 6 घंटे में रेल यात्री दिल्ली तक कि यात्रा कर सकते हैं। दिल्ली जाने के लिए करीब 12 सौ किलोमीटर की दूरी वर्तमान में रेल यात्रियों को 22 से 24 घंटे ट्रेन में बिताना पड़ता है। रेलवे सूत्रों के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस को जयनगर से चलाए जाने की योजना को लेकर रेल प्रशासन के द्वारा योजना बनाई जा रही है। जल्द ही उक्त ट्रेन के परिचालन होने की संभावना की व्यक्त की जा रही है। इसको लेकर बुधवार को जयनगर रेलवे स्टेशन के समीप बने वाशिंग पीट लाईन पर इंजन का ट्राईल लिया गया। सूत्रों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में तीन जगह बिजली की आपूर्ति होती है। आगे-पीछे इंजन के अलावे बीच में विधुत आपूर्ति की जाती है। जयनगर स्थित वाशिंग पीट के उपर हाई वोल्ट पावर विधुत आपूर्ति व्यवस्था नहीं है। इन्हीं सब व्यवस्था को लेकर वाशिंग पीट पर इंजन का ट्राईल कर सभी बिन्दुओं पर जानकारी ली गई है, ताकि वंदे भारत एक्सप्रेस का वाशिंग करने के लिए वाशिंग पीट पर आसानी से लाया जा सके। जयनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की जानकारी लोगों में कानो कान चल रही है। रेलवे के द्वारा देशभर में अगले साल मार्च 2024 तक लगभग 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। लगभग दो सौ किलोमीटर किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जयनगर से दिल्ली तक का सफर मात्र 6 घंटे में पूरी करेंगी। बतादें कि जयनगर नई दिल्ली लगभग 1250 किलोमीटर की दूरी को किसी भी एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने में लगभग 23 से 24 घंटे लग जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक में एसी चेयर कार के साथ ही स्लीपर कोच भी जोड़ा जाएगा। रेलवे द्वारा स्लीपर कोच वंदे भारत एक्सप्रेस तैयार कराई जा रही हैं। वर्तमान में देश में दौड़ रहीं लंबी दूरी की वंदे भारत एक्सप्रेस में स्लीपर कोच जोड़ने की तैयारी की जा रही है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी घोषणा की थी। फरवरी 2024 से स्लीपर वर्जन पटरियों पर दौड़ता नजर आएगा। इससे पहले स्लीपर कोच का फीडबैक लेने के लिए वर्तमान में चल रही कुछ वंदे भारत ट्रेनों में एक से दो स्लीपर कोच जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। दो सौ किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नेटवर्क बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी 2019 को दिल्ली वाराणसी रुट पर चलाई गई थी।



