क्राइम

BIHAR:-अपराधियों ने लूट की घटना का विरोध करने पर दो को मारी गोली,स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर के भतीजे की मौत

आरा-04 दिसंबर। भोजपुर जिले में लूट की घटना को अंजाम देने के समय विरोध करने पर स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर के भतीजे सहित दो लोगो को अपराधियों ने गोली मार दी, जिसमे स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर के भतीजे की मौत हो गई है। स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर के भतीजे के दोस्त को भी अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव की है। जहां अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। जगदीशपुर थाना पुलिस के मुताबिक मृतक कौंरा गांव वार्ड नंबर 6 के निवासी स्व.ददन सिंह उर्फ पृथ्वीराज सिंह का पुत्र 32 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ पतवारी है। मृतक युवक गांव में खेती का कार्य करता था। लूट की घटना के दौरान अपराधियों की गोली से गंभीर स्थिति में घायल ब्रिज बिहारी सिंह उर्फ बिजन सिंह के पुत्र 45 वर्षीय शांति भूषण सिंह उर्फ सुनील का इलाज फिलहाल चल रहा है।घायल सुनील भी कौंरा गांव के हीं निवासी हैं।

अपराधियों की गोली से घायल सुनील सिंह ने बताया कि वे ”दोनों अपने घर से खेत में काम करने जा रहे थे।इसी दौरान बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उनके साथ लूट पाट शुरू कर दिया।गले में लगा चेन लूटने लगे।बीच सड़क पर लूट की घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी।

सुनील सिंह के भतीजे आनंद सिंह ने बताया कि यह घटना लूट का विरोध करने पर घटी है।घायल का इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित चिकित्सक डॉ. विकास सिंह के निजी अस्पताल में चल रहा है।अपराधियों की गोली से घायल हुए व्यक्ति का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि सुनील को सीने में बाएं तरफ गोली लगी है।गोली सीने में फंसी हुई है।उन्हें एक और गोली लगी है जो बाएं हाथ की कलाई में लगी है और आर पार हो गई है।

सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जगदीशपुर थाना की पुलिस कौंरा गांव के आसपास के लोगो से पूछ ताछ कर अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों की गोली से मारे गए प्रिंस कुमार उर्फ पतवारी के चाचा आरा में स्पेशल ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button