
BIHAR:-अपराधियों ने युवक को मारी गोली,मौत
रोहतास- 24 दिसंबर। रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के पाली पुल ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार दोपहर अज्ञात अपराधियों ने एक अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ।पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की उम्र 32 साल के लगभग बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान आधार कार्ड से झारखंड राज्य के डालटेनगंज थाना क्षेत्र के हमीदगंज के स्टोन मिल के पास रहने वाले वेद प्रकाश के 32 वर्षीय पुत्र श्वेत केतु के रुप में की गई है।
डेहरी नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पाली पुल के नीचे सड़क किनारे पर अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा झारखंड के डालटेन थाना क्षेत्र के हमीदगंज के रहने वाले वेद प्रकाश के पुत्र श्वेत केतु को गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारकर अज्ञात बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए हैं।पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।झारखण्ड के डाल्टेनगंज पुलिस को इसकी सूचना दी गई है ।घटना के कारणों का खुलासा नही हुआ है ।


