बिहार

BIHAR:- अपने बेहतर कार्यो से चर्चाओं में बनी रहने वाली तेजतर्रार पुलिस पदाधिकारी नूसरत जहां बनी पुलिस निरीक्षक

पटना- 26 सितंबर। मधुबनी जिला से अपने मुलाज़मत की शुरूआत करने वाली बिहार पुलिस की तेजतर्रार महिला पुलिस पदाधिकारी नुसरत जहां को पुलिस विभाग ने पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी है। पुलिस विभाग में करीब 14 वर्षो की सेवा देने वाली तेजतर्रार महिला पुलिस पदाधिकारी नुसरत जहां हमेषा अपने बेहतर कार्यो से चर्चा में बनी रही है। पुलिस विभाग में वह एक ऐसी पदाधिकारी रही है। जिन्हे पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों जब भी कोई बड़ी जिम्मवारी दी, उन्होने उसे बखूबी अंजाम देने का काम किया है। बिहार में जब महिला थानों की स्थापना हुई थी तब इन्हे मधुबनी महिला थाना की पहली थानाध्यक्ष बनाया गया था। नुसरत जहां ने बतौर मधुबनी में महिला थानाध्यक्ष रहते हुए लगातार बेहतर कार्यो को अंजाम देती रही। तथा अपने बेतहर कार्यो से उन दिनों पुलिस विभाग में चर्चा में बनी रही। वर्ष 2012 में जब मधुबनी जिला एक प्रेम प्रसंग के मामले में जल रहा था, तो दोनों प्रेमी जोड़े को दिल्ली से लाने का जिम्मेदारी उस समय के दरभंगा जोन के तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक ने नुसरत जहां को सौपी थी। नुसरत जहां से अपने जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। इतना ही, बल्कि उन्हे जब भी वरीय अधिकारियों ने जिम्मेदारी दी, तो उन्होने निभाने का काम किया। वहीं मधुबनी जिला के बाद वह कटिहार जिला में भी अपने अच्छे कार्यो से पुलिस विभाग को आकर्षित करती रही। इन दिनों दरभंगा महिला थानाध्यक्ष पद पर रहकर अपने कार्यो को बेहतर तरिके से निभारी रही। पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक में पदोन्नति मिलने के बाद पिछले दिनों दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ललन मोहन प्रसाद एवं एसएसपी अवकाश कुमार ने नुसरत जहां को स्टार लगाकर शुभकामना दिया। अपने कार्यो से चर्चा में बनी रहने वाली अवर पुलिस निरीक्षक अब पुलिस निरीक्षक नुसरत जहां कहलाऐगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button