बिहार

BIHAR:- अग्निपथ की आड़ में जल उठा बेगूसराय, सड़क पर उतरे एसपी

बेगूसराय- 17 जून। अग्निपथ की आग में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ बेगूसराय भी दहक उठा है। सेना भर्ती मामले को लेकर तीन दिनों से चल रहा प्रदर्शन शुक्रवार को काफी उग्र हो गया। शुक्रवार के प्रदर्शन में युवकों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए तथा जिला भर में राष्ट्रीय उच्च पथ और रेलवे लाइन को जाम कर जमकर बवाल किया गया।

जिला मुख्यालय के सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। यहां मामले को शांत करने के लिए एसपी योगेन्द्र कुमार को खुद हेलमेट और डंडा लेकर सड़क पर उतरना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसपी पर भी पत्थरबाजी कर दिया, हल्के बल प्रयोग के बाद सुभाष चौक पर से प्रदर्शनकारी भागे। एसबीएसएस कॉलेज के समीप एनएच जाम कर रहे राजद एवं एआईएसएफ कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक हटाया गया। जबकि जीडी कॉलेज में जमा हो रही भीड़ को तितर-बितर करने में भी पुलिस को काफी भागदौड़ करनी पड़ी।

बरौनी-कटिहार रेल खंड के लखमीनिया स्टेशन पर तो प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी करने के साथ स्टेशन कार्यालय को भी जलाने की कोशिश की, हालांकि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। फिलहाल पूरा बेगूसराय पुलिस छावनी में तब्दील है, एसपी-डीएम सहित तमाम अधिकारी पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाने की अपील की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर किसी भी अनाधिकृत लोगों को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।

बरौनी-कटिहार-सहरसा-पटना रेल खंड की महत्वपूर्ण ट्रेन राज्यरानी सुपरफास्ट, कोसी एक्सप्रेस, कटिहार इंटरसिटी एवं सहरसा इंटरसिटी सहित सभी ट्रेनें बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बरौनी जंक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 8252912043 जारी किया है। इस नंबर पर जानकारी लेने के बाद ही लोगों से आज यात्रा करने की अपील की जा रही है। प्रदर्शन के कारण आमजन काफी परेशान और भयभीत हो गए हैं, ना सही तरीके से कोई इलाज के लिए अस्पताल जा पा रहे हैं और ना ही ट्रेन से जरूरी यात्रा कर पा रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button