
BIHAR:- सीवान में जुआ खेलने के विवाद में एक युवक की हत्या
सीवान- 22 अक्टूबर। जिले के जामापुर गांव में शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे जुआ खेलने की विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। मृतक की जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर गांव निवासी नरेश चौहान का 30 वर्षीय पुत्र प्रमेन्द्र चौहान के रूप में हुई है। घटना को उसके साथियों ने ही अंजाम दिया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात प्रमेन्द्र अपने साथियों के साथ गांव के सीमांत इलाके में जुआ खेल रखा था। युवक जुआ में 200 रुपये जीतने के बाद अपने साथियों से पैसा मांग रहा था । इसके बाद पैसा नहीं देने को लेकर उसके साथियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया। इसके बाद दोस्तों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके जुआरी साथियों ने युवक को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित युवक के परिजनों के द्वारा आनन – फानन में जीरादेई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । घटना के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
उल्लेखनीय हो कि सीवान सदर अस्पताल लेकर आने के बाद युवक का इलाज चल रहा था, परंतु शनिवार की अहले सुबह युवक की स्थिति बिगड़ने लगी। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए पटना रेफर कर दिया। बतादें कि पटना ले जाने के दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि मृतक परमेंद्र चौहान गांव पर रहकर खेती – बाड़ी और मजदूरी का काम करता था जिससे जो भी इनकम होते थे परिवार का भरण पोषण करता था । शुक्रवार को रात करीब 10:00 बजे अपने साथियों के साथ दीपावली पर्व पर जुआ खेल रहा था इसी दौरान यह घटना घटित हो गई । इधर घटना के बाद परिवार के लोगों का रो – रोकर बुरा हाल है । वही मामले की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दी है । घटना के संबंध में जीरादेई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा शिकायत मिली है आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है ।



