
BIHAR:- सीएम के सचिव चंचल कुमार व दरभंगा कोर्ट के चार अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
पटना/दरभंगा– 07 जनवरी। मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और दरभंगा के नए एसएसपी अवकाश कुमार कोरोना संक्रमित हो गये हैं। बताया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव अनुपम कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है। मदन मोहन झा ने ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी आज दी है।
दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। डीएम राजीव रौशन, डीडीसी तनय सुल्तानिया समेत कई अन्य अधिकारियों का कोविड टेस्ट किया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।दरभंगा व्यवहार न्यायालय के चार अधिकारी समेत कई कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना आ रही है। शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई है कि जदयू कार्यालय में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।सरकार के छह से अधिक मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं।



