बिहार

BIHAR: शराबबंदी पुलिस के लिए कमाई का जरिया बन गया है,कृषि कानून की तरह शराबबंदी कानून वापस ले लेना चाहिए:भाजपा विधायक बचोल

पटना-23 नवंबर। बिहार में शराबबंदी कानून के खिलाफ सरकारी पार्टी के विधायक ने ही विरोध का बिगुल फूंक दिया है। बिस्फी से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में जो शराबबंदी लागू करवाने वाला है, वही शराब बिक्री करवा रहा है।

शराबबंदी के नाम पर पुलिस महिलाओं के रुम में घुस रही है। तथा इंजीनियर,युवाओं एवं छात्रों को आतंकियों की तरह पकड़ा जा रहा है। अब बिहार में समय आ गया है कि कृषि कानूनों की तरह शराबबंदी कानून को भी सरकार को वापस ले लेना चाहिए।

विधायक श्री बचोल ने कहा कि शराब बंद होना चाहिए,बहुत अच्छी बात है। परंतु ऐसा हो नही रहा है। शराबबंदी के नाम पर पुलिस जो काम कर रही वह बेहद गलत है। सैकड़ों ऐसे जगहों पर पुलिस की छापेमारी हुई है,वहां कुछ नही मिला है। ऐसी घटनाओं से बिहार सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर पुलिस जो काम कर रही है,उससे बिहार की छवि देश स्तर पर खराब हो रही है। तथा देश में बिहार की बदनामी भी हो रही है। बिहार में शराबबंदी पुलिस के लिए कमाई का जरिया बन गया है। पुलिस शराब कारोबार में लिप्त बड़े-बड़े शराब माफियाओं को पकड़ नही पा रही है। तथा जिनके घरों में शराब नही है उनके घरों में जबरदस्ती घुस रही है।

शराब के नाम पर गरीबों को गिरफ्तार किया जा रहा है। विधायक श्री बचोल ने कहा कि मैं मानता हूँ कि शराबबंदी बहुत अच्छा काम है, परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अच्छी नियत से देश में कृषि कानून लाए थे। लेकिन उन्हें कृषि कानून वापस लेना पड़ रहा है। इस लिए नीतीश कुमार को भी उसी तरह से बिहार में लागू शराबबंदी कानून को वापस ले लेना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button