
BIHAR:- वज्रपात से युवक की मौत,अस्पताल की कुव्यवस्था पर काटा बवाल
नवादा- 27 फरवरी। जिले के पकरीबरावां थेन के धमौल ओपी क्षेत्र के गुलनी अटारी गांव में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से देवनंदन चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र पिंटू चौधरी की मौत हो गयी।मृतक दो बजे गांव के समीप रहे कोडिहारी के पास शौच के लिए गया था,जहां अचानक वज्रपात हुआ और युवक मूर्छित होकर गिर गया।
मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य केंद्र का माहौल काफी गमगीन हो गया।मृतक की मां एवं पिता के करुण चीत्कार से हर एक की आंख नम हो गयी।बताया जाता है कि पिंटू अपने परिवार का एक कमाऊ सदस्य था। उस पर माता पिता के साथ परिवार का भी बोझ था।हाल में तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी बबीता देवी एक पुत्र को जन्म दी थी।जिसकी परवरिश की चिंता मृतक के माता पिता को सता रही थी।
मृतक की पत्नी भी घटना की खबर के बाद स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची और चीख चीख कर रोने के बाद बेहोश हो जा रही थी। जिसे देखकर हर एक की आंख नम हो गई।सभी लोग परिजनों का ढांढस बंधाते दिखाई दिए बाद में घटना की खबर पर पंचायत के मुखिया मनोज चौरसिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कबीर अंत्येष्टि का लाभ प्रदान किया एवं सीओ नरेन्द्र कुमार ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।



