क्राइम

BIHAR:- रोहतास में बदमाशों ने 2 युवकों को मारी गोली,1 की मौत

पटना/डेहरी आन सोन- 07 जनवरी। रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्कामिनी नगर मोहल्ले में गुरुवार की देर रात घर में सोए दो युवकों को बदमाशों ने गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज यहां के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मृतक बंटी कुमार उर्फ राहुल कुमार 24 वर्ष डेहरी नगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा निवासी अनिल कुमार के पुत्र बताए जाते हैं, जबकि जख्मी हिमांशु कुमार डालमियानगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर कॉलोनी निवासी अरुण सिंह के पुत्र हैं। घटना आस्कामिनी मंदिर के समीप रात करीब दो बजे की बताई जाती है ।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार रात दो बजे असकामिनी मंदिर के समीप दो युवकों की गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली। घटनास्थल के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों युवक बिक्रमगंज के असकामिनी नगर मोहल्ला में ही किराया के मकान में रहते थे तथा राहुल एक जेनरल व श्रृंगार स्टोर यहां चलाते थे।

प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में ही घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। स्वजनों के अनुसार राहुल और हिमांशु दोनों मित्र हैं । हिमांशु अक्सर राहुल के घर आते जाते थे। कभी कभी यहीं सो भी जाते थे। गुरुवार की रात भी दोनों साथ नीचे के कमरे में सोए थे। परिवार के अन्य सदस्य ऊपर के कमरे में थे। इसी बीच अपराधियों ने खटखटा कर दरवाजा खुलवाया और गोली मारकर भाग गए।

परिजन व आसपास के लोग दोनों को करुणा अस्पताल ले गए जिसमें एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस इसकी गहन छानबीन में जुटी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button