
क्राइम
BIHAR:- रोहतास में पिकअप खाई में गिरी, 3 की मौत, महिला लापता
डेहरी आन सोन- 17 फरवरी। रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्ता धाम मंदिर के रास्ते में एक पिकअप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला लापता है। उसके झील में डूबने की आशंका है।
एसपी विनीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गाड़ी चालक और दो महिलाओं के शव मिल गए हैं जबकि एक महिला का शव अबतक प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें 12 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के मुताबिक पिकअप वैन 28 यात्रियों को लेकर महाशिवरात्रि के दर्शन के लिए पहाड़ी रास्ते से गुप्ता धाम जा रहे थे। चालक ने संतुलन खो दिया और पिकअप खाई में गिर गई। सभी जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के निवासी हैं।



