बिहार

BIHAR:- राजग गठबंधन की 30 सीटों पर जीत तय, तो इंडी गठबंधन 09, एक पर निर्दलीय ने मारी बाजी

पटना- 04 जून। बिहार में लोकसभा की 40 सीटों में से 13 सीटों के परिणाम घोषित हो गए है। जबकि 27 सीटों में बढ़त का अंतर पार्टी की जीत तय करती हुयी नजर आ रही है। बिहार में राजग गठबंधन 30 सीटों में आगे चल रही है, जिसमें से उसने 11 सीट पर जीत दर्ज कर ली है। बाकी की 19 सीटों पर उसकी जीत तय नजर आ रही है।

प्रदेश की जिन 30 सीटों पर राजग गठबंधन आगे है उनमें 12 सीट पर भाजपा। जिसमें से उसने 06 सीट पर विजय का परचम लहरा दिया है। इसी तरह जदयू भी 12 पर आगे हैं, इनमें से 05 सीट जीत चुकी है और 07 पर आगे चल रही है। बिहार में राजग गठबंधन की लोजपा (आर) 01 सीट जीत चुकी है और चार पर अपराजय बढ़त बनाए हुए है। वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतन राम मांझी गया से चुनाव जीत चुके हैं।

दूसरी ओर इंडी गठबंधन की बात करें तो , यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 02 सीट पर जीत दर्ज कर 01 सीट पर आगे चल रही है। बिहार में राजद चार सीट पर आगे चल रही है। इंडी गठबंधन की सहयोगी सीपीआईएमएल 02 सीट में से एक पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव चुनाव जीत गए है।

बिहार में चिराग पासवान लोकसभा चुनाव में मैदान में थे और उनके सभी उम्मीदवार बहुमत की तरफ बढ़ते हुए दिख रहे हैं ऐसे में चिराग पासवान का स्ट्राइक रेट इस लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से 100 प्रतिशत रहने वाला है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button