
BIHAR:- मोतिहारी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की 2015वीं शाखा का शुभारंभ
मोतिहारी- 03 मार्च। बैंक ऑफ महाराष्ट्र देश का सार्वजनिक क्षेत्र का एक अग्रणी बैंक है। बैंक ने बिहार के मोतिहारी में अपनी 2015वीं शाखा का शुभारंभ किया। यह बैंक ऑफ महाराष्ट्र की पटना अंचल के अंतर्गत 47वीं एवं बिहार में 31वीं शाखा है। इस शाखा का उद्घाटन शिर्षक कपिल अशोक जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण बिहार के कर-कमलों से किया गया जो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
उद्घाटन समारोह में सी. बी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक पूरे देश में अपनी शाखाएं खोल रहा है और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है। बिहार में भी बैंक द्वारा विभिन्न स्थानों पर अपनी शाखाएं खोली जा रही हैं। मोतिहारी में बैंक की 2015वीं शाखा का शुभारंभ करना हमारे लिए सम्मान और गौरव की बात है। हमारा प्रयास है कि शीघ्र ही बिहार के अधिकतर स्थानों पर हमारे बैंक की शाखा खोली जाए।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र पिछली चार तिमाहियों से व्यवसाय वृद्धि एवं विभिन्न मानदंडों पर बैंकिंग जगत में नंबर 1 रहा है। हमारी ग्राहक सेवा भी उत्कृष्ट है। अपने विविधतापूर्ण ग्राहक आधार को नए दौर की सुविधाजनक बैंकिंग प्रदान करने का यह बेहतरीन अवसर है। श्री सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आवास ऋण (6.40%) एवं कार ऋण (6.80%) की ब्याज दर बैंकिंग जगत में निम्नतम है तथा गोल्ड लोन (7%) की ब्याज दर भी बहुत कम व प्रतिस्पर्धी है। बैंक द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड की भी शुरूआत की गई है। इसके अतिरिक्त बैंक द्वारा इंटरनेट बैंकिंग,मोबाइल बैंकिंग और वाट्सएप बैंकिंग जैसी तकनीकक्षम सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह ग्राहक संतुष्टि में संवर्धन करते हुए व्यापक ग्राहक आधार को सेवा प्रदान करने के हमारे संकल्प को भी पूरा करता है।
उद्घाटन समारोह में बैंक ऑफ महाराष्ट्र,पटना अंचल के अंचल प्रबंधक सी.बी. सिंह,मोतिहारी शाखा प्रबंधक श्री पिंटू आनंद, भीखनपुरा शाखा,मुजप्फरपुर, शाखा प्रबंधक श्री राजीव चौबे और बेतिया शाखा प्रबंधक श्री कुमार नागेन्द्र भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. कुमार अमृतांशु और अग्रणी जिला प्रबंधक,सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया,संजय कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही।



