क्राइम

BIHAR:- मोतिहारी में चाकू से गोदकर एयर फोर्स जवान की हत्या

मोतिहारी-07 जनवरी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी मधुबनी पंचायत के घुसियार गांव में चाकू मारकर एक एयर फोर्स के जवान को घयाल कर देने का मामला सामने आया है, घायल जवान की इलाज के दौरान मोतिहारी में मौत हो गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एयर फोर्स जवान आलोक तिवारी घुसियार बाजार से अपने घर तिवारी टोला जा रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशो द्वारा चाकू से गोदकर घायल कर देने के बाद सड़क किनारे छोड़ दिया गया। जिसके बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देख शोर मचाया।शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने जवान की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन जख्मी हालत में इलाज के लिए मोतिहारी हॉस्पिटल ले गए, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी में अपने घर आया था। इसी दौरान किसी काम को लेकर घुसियार बाजार की ओर गए थे। इसी दौरान बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया है।हालांकि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मृत जवान की पहचान दरियापुर तिवारी टोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक चंदेश्वर तिवारी के इकलौते पुत्र आलोक कुमार तिवारी के रूप में की जा रही है, जो एयर फोर्स में कार्यरत थे। आलोक के हत्या की खबर जैसे ही घरवालो को मिली वैसे ही घर मे चीखपुकार मच गई। पत्नी व पूरे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के पिता चंदेश्वर तिवारी बता रहे थे कि अब हमलोगों के बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा,आखिर किसका क्या बिगाड़ा था मेरा बेटा किसी से तो कोई दुश्मनी नहीं थी।आखिर किसने मेरे बेटे की जान ले ली।

इस संबंध में थानाध्यक्ष डॉ राजीव नयन प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है,परंतु इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी नहीं है और न अब तक मेरे पास कोई आवेदन ही आया है। आवेदन मिलने पर आवेदन पत्र के आधार पर जांच शुरू कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button