क्राइम

BIHAR:-मोतिहारी में चलती ट्रक में बिजली के तार सटने से लगी आग, करोड़ों का नुकसान

मोतिहारी-05 अप्रैल। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के आर्यसमाज मंदिर के समीप उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब माल से लदे एक चलती ट्रक मे बिजली के हाईटेंशन तार के सटने से आग लग गयी।

शहर के अपोलो ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक दिल्ली से कपडा,इलेक्ट्राॅनिक सामान,वाहनो का स्पेयर्स पार्ट लादकर मोतिहारी पहुंचा था। इसी बीच आर्य समाज मंदिर के समीप नीचे की ओर लटके बिजली के 11 हजार हाईटेंशन तार से सट गया और ट्रक में आग लग गयी। घटना के बाद आस पास के लोगो में अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो दमकल गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही अपोलो ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव ने बताया इस घटना में करोड़ों रुपये का माल जलकर खत्म हो गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button