क्राइम

BIHAR:- मुजफ्फरपुर में फिर डबल मर्डर से हड़कंप, पुत्र ने ही कर दी मां-पिता की हत्या

मुजफ्फरपुर- 26 मार्च। बेटे ने रिश्ता को ही कर दिया तार तार महज छोटी सी बात पर उठाया ऐसा खौफनाक कदम की जन्म देने वाली मां और पिता को एक साथ मौत की नींद सुला दिया। मामला जिले के पारु थाना क्षेत्र के जाफरपुर खुटाही गांव का है। जहां शनिवार की अहले सुबह पुत्र ने अपने मां-बाप को ही मौत की नींद सुला दिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो घर में आरोपी युवक के साथ साथ माता पिता और उसकी बहन रहती थी किसी तरह मारपीट होने पर बहन खुद को बचाकर बाहर निकली जिसे ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया है।आरोपित युवक ने अपने मां बाप को पहले पीट-पीटकर अधमरा कर दिया फिर धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

आरोपी के बहन की सूचना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने घर को बाहर से बंद कर चारों तरफ से घेर रखा है। आरोपित अभी घर के अंदर ही हैं घटनास्थल के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित युवक अजय सहनी अपने पिता शंभू सहनी और मां की निर्मम हत्या कर दी है। किसी तरह उसकी बहन जान बचाकर बाहर निकली है और शोर-शराबा करने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी और लोगों ने बाहर से ही घर को बंद कर दिया है।

इसकी सूचना पुलिस की टीम को दी है। स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि आरोपित युवक अजय साहनी मानसिक विक्षिप्त भी है तरह तरह की हरकत करते रहता है। लेकिन अचानक इतना बड़ा खौफनाक कदम उठा लिया अगर उसकी बहन खुद को बचाकर घर से बाहर नहीं भागती तो उसे भी वह मार देता उसके सिर पर मौत का तांडव सवार है। पूछे जाने पर पारु थाना के प्रभारी थानेदार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली है कि एक बेटे ने अपने मां बाप को मार दिया है। पुलिस की टीम दल बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है सूचना के अनुसार आरोपी भी घर के अंदर ही हैं जिसे ग्रामीणों ने बाहर से बंद कर रखा है पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button