
BIHAR:- मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्ष व उनके भाई की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर- 03 मार्च। मुजफ्फरपुर में गुरुवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की ये वारदात साहिबगंज इलाके के गौंडा पंचायत के बैरिया में हुई।
पुलिस के मुताबिक दोपहर में मछली मारने के विवाद में जमकर गोलबारी हुई। इसमें गौरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और उनके छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें साहेबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

लोगों ने गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों में गौड़ा गांव के पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी उर्फ भोला सहनी तथा उनके छोटे भाई मुकेश सहनी की जान गई है। घटना के बाद पुलिस ने मनीष नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतक के भतीजा ने बताया कि उनके चाचा और गांव के ही मनीष सिंह से तालाब को लेकर विवाद चल रहा था। तालाब मनीष सिंह का था,जबकि उसमें मछली पालन राजेश और मुकेश ने करवाया था। बताया कि आज दोपहर जब वह चाचा के साथ तालाब के साथ मछली पकड़ रहा था तभी आरोपित पक्ष के 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद लोग पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई।


