
BIHAR:- मुजफ्फरपुर में चोरी कर भाग रहे कंटेनर ने पुलिस वैन को उड़ाया, एक जवान मौत
मुजफ्फरपुर- 26 मार्च। बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार की देर रात चोरी कर भाग रहे एक कंटेनर ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक जवान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक एक कंटेनर चोरी कर भाग रहे दो चोर को पुलिस की गस्ती वैन ने बीती देर रात रुकने को कहा ।इसी क्रम में जिले के सरैया थाना पुलिस की गाड़ी ने मुजफ्फरपुर छपरा मुख्य मार्ग पर छपरा तरफ से आते हुए उक्त कंटेनर को देखा तभी पुलिस की गश्ती गाड़ी से उसे रोकने का इशारा दिया। लेकिन उक्त चोर ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मारते हुए सीधा मुजफ्फरपुर की तरफ निकलते बनी।इस घटना में मौके पर ही एक हवलदार जो पुलिस गश्ती में थे महेश यादव उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सब इंस्पेक्टर बीएन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हैं।इस दुर्घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ी गयी है।
पूरे मामले पर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि ऑटोलोड कंटेनर था जिससे सरैया थाना पुलिस वैन को टक्कर मारी गई। इस घटना में एक हवलदार की मौत हो गई है, चार अन्य पुलिसकर्मी घायल है। मृतक हवलदार पटना मोकामा के रहने वाले थे। उनके परिवार को सूचना दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को करजा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। जिसमें चालक और खलासी की गिरफ्तारी हुई है ।दोनों से पूछताछ की जा रही है। कंटेनर चोरी कर भागने के क्रम में इस तरह की घटना की है। घायल पदाधिकारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।



