बिहार

BIHAR:- मुंबई पुलिस बताकर मधुबनी के रिटायर्ड कर्मी के खाते से उड़ाये 11 लाख

मधुबनी- 21 नवंबर। साइबर अपराधियों ने फर्जी पुलिस बताकर रिटायर्ड प्रधान सहायक को 11 लाख का चूना लगा दिया है। चुना लगाने को लेकर रिटायर्ड प्रधान सहायक नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव निवासी इंद्र मोहन लाल दास ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने प्राथमिकी में बताया है कि, अनजान नंबर से मुझे फोन आया और मुझे कहां गया कि मुंबई में आपके नाम से फर्जी मोबाइल शिम का इस्तेमाल कर लोगों का अश्लील फोटों वायरल करना और धमकाने के आरोप में मुंबई के स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज है। उसने अपना नाम हेमराज बताया। ये सब कहने के बाद थाना नंबर 922605388 पर जोड़कर मुझे सीनियर विश्वाश नागर पाटिल से बात कराया गया। जिससे बात कराया गया वह बड़े अधिकारी बता रहे थे। यह भी बताया कि जितने भी जूनियर बताया है। वह सभी सत्य है। जहां जांच पड़ताल के बाद आपको जेल जाना पर सकता है। आप ने महिला का अश्लील फोटों वायरल और लोगो को धमकी दिए है। जिसको लेकर मामला दर्ज किया गया। रिटायर्ड प्रधान सहायक ने बताया कि फोन पर सभी डिटेल्स जाना। फिर व्हाट्सएप पर सभी कागजात व बैंक से जुड़े भेजने को बोला। वह जोभी पूछे हमने बता दी। कुछ देर बाद हमारे बैंक से पैसा लगातार पैसा काटने लगा। एक बार 8 लाख फिर 3 लाख साइबर ने उड़ा दिया। उन्होंने ने साइबर थाना से साइबर आरोपी को पकड़ने हेतु आग्रह किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button