
क्राइम
BIHAR:- मधुबनी में मासुम बच्ची की गला रेत कर हत्या, बुआ पर हत्या का आरोप
मधुबनी-13 फरवरी। रहिका थाना क्षेत्र के माड़र गांव में दिल दहलाने वाली वरदात सामने आयी है। माड़र गांव के पछवारी पासवान टोल निवासी ललन पासवान की तीन वर्षीया पुत्री राधिका कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतिका की बुआ पर लगाया गया है।
मामला जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। मौके-ए-वारदात पर सैकड़ों के संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई।
आरोपी रिश्तेदार में मृतिका की चचेरी बुआ लगती है। रहिका थानाध्यक्ष की माने, तो आरोपी युवती व्यस्क है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। तथा हत्या की वजहों को खंगालने में लगी है। वहीं स्थानीय लोगों की माने, तो आरोपी बच्ची को मारकर ट्रंक में बंद कर दी थी। परंतु मोहल्ले वासियों को इस बात की भनक लग गई। जिसके बाद मामला उजागर हुआ।



