
BIHAR:- मधुबनी में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने सड़कों पर उतरी पुलिस
मधुबनी-09 जनवरी। जिला मुख्यालय में बेखौफ दुकानदार दुकान खोलकर कर रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बिना किसी भय के दुकानदार दुकान खोलकर तय समय से ज्यसदव बैठे रहते हैं। मालूम हो कि सरकार के द्वारा कोरोना गाइडलाइन जारी की गई है कि सुबह के 5 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है लेकिन शहर में रात के 8 बजे के बाद भी शहर के शंकर चैक, रेलवे स्टेशन रोड, बसुआरा पुरानी दुर्गा मंदिर रोड समेत शहर के कई हिस्सों में दुकानें और होटल को खोल कर समान बिक्री कर रहे नजर आए। इन सभी जगहों पर लोगो की भीड़ भी काफी संख्या में देखने को मिल रही है।
मालूम हो कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बाबजूद भी सरकार के द्वारा कोरोना गाइडलाइन जारी होने के बावजूद भी प्रशासन के तरफ से पहल देखी जा रही हैं। परंतू मधुबनी शहर के कई जगहों पर दुकानें और होटलें खुली देखी गई। लेकिन जहां जिला प्रशासन के द्वारा यह आदेश जारी किया गया है कि रात के 8 बजे के बाद कोई भी दुकान और संस्थाएं नहीं खुली रहेगी। परंतू इसके बावजूद भी शहर के कई जगहों पर दुकानें एवं होटलों में लोगो की भीड़ देखी गई। वहीं नाइट कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक की है। परंतू इसके बावजूद भी रात्रि में लोग भारी संख्या में नाइट कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाते रहे। नाइट कर्फ्यू को लागू कराने के लिए जिला प्रषासन रात्रि में दुकानें बंद कराते देखे गए।



