बिहार

BIHAR:- मधुबनी एवं झंझारपुर में एनडीए का कब्जा, अशोक यादव ने फातमी को 151945 मतो और रामप्रीत मंडल ने समन महासेठ को 184169 मतों से पराजित किया

मधुबनी- 04 जून। झंझारपुर संसदीय क्षेत्र से जदयू के रामप्रीत मंडल ने विकासशील इंसान पार्टी के सूमन कुमार महासेठ को 184169 मतों से पराजित किया। रामप्रीत मंडल को 533032 मत प्राप्त हुआ। जबकि सूमन कुमार महासेठ को 348863 मत प्राप्त हुआ। वहीं बहुजन पार्टी के गुलाब यादव को 73884 मत मिले। इसी तरह राम प्रसाद राउत को 26010, गंगा प्रसाद यादव को 18074, गौड़ी शंकर साहु को 14325,राजीव कुमार झा को 12513 मत,बब्लु कुमार को 11673 मत,विदया नंद राम को 10862 मत, विजय कुमार मंडल को 8577 मत एवं नोटा को 35928 मत मिले।
वहीं मधुबनी लोकसभा से भाजपा के अषोक कुमार यादव ने राजद के मो. अली अशरफ फातमी को 151945 मतों से पराजित किया। जहां भाजपा के अशोक यादव को 553428 मत मिले। जबकि राजद के मो. अली अशरफ फातमी को 401483 मत प्राप्त हुए।

इसी तरह शिव बोधन साहु को 13370 मत,विकस कुमार को 7223 मत, प्रिय रंजन को 7050 मत,बैधनाथ यादव को 4983 मत,सरफराज आलम को 4623 मत,वकार सिद्दीकी 4498 मत,मोहन शर्मा 4464 मत,अबुबकर रहमानी को 2097 मत,उदय मंडल को 2007 मत,कुलभूषण प्रसाद को 1783 मत एवं नोटा को 20719 मत प्राप्त हुए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button