
BIHAR:- मंदिर,मस्जिद,ठाकुरबाड़ी को लगेगा कमर्शियल टैक्स
मुंगेर- 28 मई। नगर परिषद जमालपुर की त्रिमासिक मासिक बैठक में अनेकों निर्णय लिए गए। जिसकी अध्यक्षता नप अध्यक्षा पार्वती देवी ने की। यह बैठक नगर परिषद के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि टैक्स को लेकर सड़क का वर्गीकरण पुनः निर्धारण किया जाएगा लेकिन यह निर्णय नहीं लिया गया की टैक्स अभी रोक दी जाए।
विदित हो कि नगर परिषद द्वारा साढ़े 32 प्रतिशत टैक्स लेने का मामला विधान परिषद के पटल पर गूंज चुका है। जिसे पूर्व मंत्री को हराकर नवनिर्वाचित विधायक कांग्रेस के अजय कुमार सिंह ने उठाया है । जिसके बाद यह मामला जिलाधिकारी के समक्ष जांच में लंबित है। टैक्स को लेकर चेंबर ने भी जोरदार आंदोलन किया था। जमालपुर के लोग भी अप्रत्याशित टैक्स का जोरदार विरोध किया था।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर में वाटर पार्क बनाया जाएगा । जिसके लिए जमीन खोजबीन की जा रही हैं। एक और महत्वपूर्ण यह निर्णय लिया गया कि शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों द्वारा जगह को कमर्शियल के रूप में उपयोग किया जा रहा है और समाज को इसका उचित फायदा नहीं मिल रहा है, साथ ही धार्मिक स्थलों द्वारा व्यवसायीकरण कर मोटी पगड़ी ली जा रही है और भाड़े के रूप में मोटी रकम वसूली जा रही हैं। जिसको लेकर परिषद ने यह निर्णय लिया कि ऐसे तमाम मंदिर,मस्जिदों एवंं ठाकुरवाड़ी से कामर्शियल टैक्स वसूला जाएगा।
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी पूजा माला सहित पार्षद दिलीप मंडल, सत्यवती देवी, सुदेश मंडल, आलोक मंडल, राकेश तिवारी, राजीव पासवान, सुनीता देवी, कैलाश कुमार अलावा नप कर्मी राजीव कुमार थे।



